चंपावत में 12 से अधिक अतिथि शिक्षक कार्यमुक्त

143 views

चंपावत। चम्पावत जिले में दीपावली से ठीक पहले एक 12 से अधिक अतिथि शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। स्थायी एलटी शिक्षकों की नियुक्ति के बाद यह निर्णय लिया गया, जिससे इन शिक्षकों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन गई है। यदि इन्हें समय रहते अन्य विद्यालयों में समायोजित नहीं किया गया, तो इनकी सेवाएं स्थायी रूप से समाप्त हो सकती हैं।

जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को चम्पावत जिले के गोली राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से चतुर राम, सिंगदा से प्रमोद परगांई, निलोटी से नेहा, मंच जीआईसी से आभा जोशी और बापरू से राखी गहतोड़ी सहित कई शिक्षकों को कार्यमुक्त किया गया है। इन सभी शिक्षकों ने वर्षों तक अपने-अपने विद्यालयों में अतिथि शिक्षक के रूप में सेवाएं दी थीं। दीपावली जैसे पर्व से पहले नौकरी छूटने से उनके सामने आर्थिक और मानसिक संकट खड़ा हो गया है।

इस घटनाक्रम से जिलेभर के अतिथि शिक्षकों में नाराजगी है। माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर और जिला सचिव नीरज जोशी के नेतृत्व में शिक्षकों ने दो दिन पहले मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में स्थायी नियुक्तियों से प्रभावित शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में समायोजित करने की मांग की गई थी।

उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर को देहरादून में 1347 एलटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए थे। उस समय सरकार ने स्पष्ट किया था कि नई नियुक्तियों का अतिथि शिक्षकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और उनकी सेवाएं सुरक्षित रहेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्टूबर को चम्पावत में आयोजित एक कार्यक्रम में भी इस बात को दोहराया था।

हालांकि, सरकारी आश्वासनों के बावजूद जिले के लगभग 17 अतिथि शिक्षकों को कार्यमुक्त किए जाने से अब सवाल उठ रहे हैं। प्रभावित शिक्षक अब अपने पुन: समायोजन की उम्मीद लगाए हुए हैं, ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज