साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल से मोबाइल हैक कर खाते से निकाली 2.70 लाख की रकम

111 views

गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल से मोबाइल हैक कर एक व्यक्ति के खाते से पौने तीन लाख रुपये निकाल लिया। पीड़ित के बेटे ने मोबाइल देखा तो खाते से रकम कटने का पता चला। ट्रांजेक्शन को लेकर उनके पास कोई ओटीपी नहीं आया। इस मामले मे मसूरी थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंद्रगढ़ी डासना देहात की एनटीपीसी कॉलोनी में रहने वाले वेदप्रकाश के अनुसार उनका खाता केनरा बैंक की गोविंदपुरम शाखा में है। 30 सितंबर की शाम उनके मोबाइल पर पीएम योजना की एपीके फाइल आई। यह फाइल उन्हें भारतीय किसान युवा जागरूक संगठन नाम के वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से मिली थी।

इस ग्रुप में उन्हें धर्मवीर सिंह नामक व्यक्ति द्वारा जोड़ा गया था और एपीके फाइल किसी अनजान नंबर से ग्रुप पर डाली गई थी। गलती से उन्होंने फाइल को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उनके मोबाइल में बिना अनुमति के कई नए सर्विसेज के लॉगिन और एक्टिवेशन मैसेज आने लगे, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। चार अक्तूबर की रात करीब 11 बजे उनके बेटे ने मोबाइल देखा तो मोबाइल हैक होने का पता चला। तब तक उनके खाते से 2.70 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। वेदप्रकाश का कहना है कि उनके मोबाइल पर किसी भी प्रकार का मैसेज नहीं आया। एसीपी मसूरी लिपि नगायच का कहना है कि शिकायत के आधार पर आज रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। जालसाजों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज