लाेगाें काे नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी दारोगा गिरफ्तार

32 views

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के अनवरगंज थाना क्षेत्र में लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपित न केवल झूठे पुलिस अफसर का रूप धारण कर लोगों को डराता था, बल्कि उनसे पैसे वसूलने के लिए तरह-तरह के हथकंडे भी अपनाता था। पुलिस काे उसके कब्जे से फर्जी वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड, लाइटर पिस्टल और कारतूस समेत अन्य चीजें बरामद हुई है।

पुलिस उपायुक्त मध्य अतुल श्रीवास्तव ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि अनवरगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर कल्याणी रोड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपित को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपित युवक की पहचान उन्नाव निवासी संजय कुमार सिंह के रूप में हुई। वह फर्जी तरीके से खुद को दारोगा बताकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देता था। वह पुलिस की यूनिफार्म में रहता था ताकि लोगों को उस पर शक न हो। यहां तक कि उसने कार पर सरकारी नंबर की कूट रचित नंबर प्लेट लगाया था। वह लखनऊ में प्राइवेट स्कूल और होटल किराए पर लेकर नकली इंटरव्यू और परीक्षा का आयोजन कराता था। लोगों से पैसे लेने के बाद उन्हें रिजल्ट आने में देरी का बहाना बनाकर डराता और धमकाता था।

डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आराेपित संजय कुमार सिंह अपने अन्य दो साथियों दुर्गेश सविता और विजय चौहान के साथ मिलकर ठगी का यह काम कर रहा था। फिलहाल दोनों आरोपित फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।—————-

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ