रायबरेली में युवक की हत्या पर कांग्रेस ने की एसआईटी जांच की मांग

53 views

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक युवक की हत्या पर राज्य सरकार से पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग की।

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि राज्य में पिछले 10 सालों में दलित उत्पीड़न की घटनायें तेजी से बढ़ी हैं। देश में दलित उत्पीड़न की घटनाओं में सबसे अधिक अपराध 5 राज्यों में हुए हैं। इन 5 राज्यों में दलित उत्पीड़न की 75 फीसदी घटनाएं हुई हैं।

गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में देशभर में दलितों के खिलाफ 57,789 अपराध दर्ज किए गए, जबकि उत्तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ सबसे अधिक 15,130 मामले दर्ज हुए।

उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर को रायबरेली में हरिओम पासवान नाम के युवक की हत्या की खबर आई थी। इसके बाद तीन हत्या के वीडियो सामने आए। वीडियो में युवक को लाठियों और बेल्टों से पीटा जा रहा था। एक वीडियो में जिनमें से एक में युवक की लाश रेलवे ट्रैक के पास पड़ी हुई थी, जबकि दूसरे में उसकी पिटाई की जा रही थी। इस घटना के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और ऊंचाहार कोतवाल संजय कुमार का ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज