कोलकाता में संयुक्त कमांडर सम्मेलन 15 सितंबर से, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

20 views

– सेनाओं में सुधार, परिवर्तन और बदलाव तथा परिचालन तैयारियों पर ध्यान होगा केंद्रित

नई दिल्ली, 08 सितंबर। सशस्त्र बलों का संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) 15 से 17 सितंबर तक पश्चिम बंगाल में होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, रक्षा राज्यमंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और रक्षा सचिव भी सम्मेलन में शामिल होंगे। तीनों सेनाओं और एकीकृत रक्षा स्टाफ के अधिकारियों के अलावा अन्य मंत्रालयों के सचिवों के भी सम्मेलन में मौजूद रहने की संभावना है।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक कोलकाता में होने वाले इस वर्ष के सम्मेलन का विषय ‘सुधारों का वर्ष-भविष्य के लिए परिवर्तन’ है। तीनों सेनाओं का यह सम्मेलन सुधारों, रूपांतरण एवं परिवर्तन तथा परिचालन तैयारियों पर केंद्रित होगा। साथ ही संस्थागत सुधारों, गहन एकीकरण और तकनीकी आधुनिकीकरण के प्रति सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को दर्शाया जाएगा। सम्मेलन में विचार-विमर्श का उद्देश्य सशस्त्र बलों को और मजबूत करना होगा, जो लगातार जटिल होते भू-रणनीतिक परिदृश्य में निर्णायक हैं।

मंत्रालय के मुताबिक समावेशी जुड़ाव की परंपरा को जारी रखते हुए सम्मेलन में सशस्त्र बलों के विभिन्न रैंकों के अधिकारियों और कर्मियों के साथ संवादात्मक सत्र होंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि क्षेत्र-स्तरीय दृष्टिकोण उच्चतम स्तर पर चर्चाओं को समृद्ध बनाएं। सीसीसी सशस्त्र बलों का शीर्ष स्तरीय विचार-मंथन मंच है, जो देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक और रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक साथ लाता है। —————

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज