छत्तीसगढ़ के लिए आज भारी बारिश और तेज अंधड़ की चेतावनी ,बालोद जिले के लिए रेड अलर्ट

62 views

रायपुर, 25 सितंबर। छत्तीसगढ़ में आज फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज अंधड़ की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के बालोद जिले के लिए रेड अलर्ट जबकि 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि आज गुरुवार को एक और सिस्टम सक्रिय हो सकता है जिससे बारिश और तेज अंधड़ की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है, जिसका असर अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ पर दिख सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, मोहला मानपुर 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के अलग-अलग हिस्सों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश हुई। रायपुर में करीब 45 मिमी पानी बरसा, जबकि सबसे ज्यादा 106.3 मिमी बारिश सारंगढ़-बिलाईगढ़ में हुई। यहां उफनते नाले को पार करने की कोशिश में कार बह गई, लेकिन तीनों सवार तैरकर जान बचाने में सफल रहे।लगातार हुई बारिश के कारण तापमान में सामान्य से सात डिग्री तक गिर गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के के अनुसार रायपुर में 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी में सबसे ज्यादा बारिश माना कैंप में 77 मिमी दर्ज की गई।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज