• Home  
  • नवरात्रि में योगी सरकार सख्त, अयोध्या में 285 अपराधी सलाखों के पीछे
- अपराध - उत्तर प्रदेश

नवरात्रि में योगी सरकार सख्त, अयोध्या में 285 अपराधी सलाखों के पीछे

– हत्या, रेप, अपहरण पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर बोले महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराधियों को नहीं मिलेगी राहत – मिशन शक्ति 5.0 अभियान तेज, जागरूकता और गश्त से बढ़ा महिलाओं में भरोसा – नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन योगी सरकार का संकल्प अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]

– हत्या, रेप, अपहरण पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर बोले महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराधियों को नहीं मिलेगी राहत

– मिशन शक्ति 5.0 अभियान तेज, जागरूकता और गश्त से बढ़ा महिलाओं में भरोसा

– नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन योगी सरकार का संकल्प

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर अयोध्या, जो न केवल भगवान राम की नगरी है बल्कि आस्था और संस्कृति का वैश्विक केंद्र भी, वहां महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि अयोध्या में जनवरी 2025 से अब तक महिला उत्पीड़न से जुड़े 285 मामलों में 285 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है व 05 अभियुक्त हाजिर अदालत कराते हुए कार्यवाही करायी गयी है। इनमें हत्या, रेप, अपहरण और दहेज मृत्यु जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। सरकार का साफ संदेश है कि अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

सख्त कानून का शिकंजा

पुलिस ने दर्ज किए गए सभी मामलों में तेजी से कार्रवाई की है। हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और दहेज मृत्यु जैसे मामलों में आरोपी सीधे जेल भेजे जा रहे हैं। सभी अभियुक्तों को अदालत में हाजिर कराकर न्यायिक प्रक्रिया को गति दी जा रही है ताकि पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय मिल सके।

मिशन शक्ति 5.0 बना ढाल

शारदीय नवरात्र के दौरान चल रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान को अयोध्या में और गति दी गई है। महिला पुलिस टीमें लगातार सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों, दुर्गा पंडाल, और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि योगी सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस हर स्तर पर सख्ती बरत रही है। उन्होंने कहा महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अयोध्या पुलिस ने जनवरी 2025 से अब तक 285 अभियुक्तों को जेल भेजकर यह साबित किया है कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों की जगह केवल सलाखों के पीछे है। मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार गश्त, जागरूकता कार्यक्रम और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हमारी कोशिश है कि जिले की हर बेटी और बहन खुद को सुरक्षित महसूस करे।

योगी सरकार का संकल्प नारी सुरक्षा, नारी सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन” उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य न केवल अपराधियों पर शिकंजा कसना है, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है।

अयोध्या में बढ़ा विश्वास, जनता ने सराहा

लगातार कार्रवाई से अयोध्या की जनता में पुलिस और प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मिशन शक्ति ने महिलाओं के भीतर सुरक्षा का भाव जगाया है। नवरात्र में जहां शक्ति की उपासना हो रही है, वहीं सरकार ने धरातल पर महिला सुरक्षा को भी नई मजबूती दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!