मप्र के इंदौर में नो एंट्री में घुसे बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत

62 views

– मुख्यमंत्री ने हादसे पर व्यक्त किया दुख, घायलों के समुचित उपचार और सहायता के दिए निर्देश

इंदौर, 15 सितम्बर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सोमवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एयरपोर्ट रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। एसीपी अमित सिंह के अनुसार, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल हैं। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या ज्यादा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में हुए इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला को इस घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इंदौर जाने के निर्देश दिए हैं। वे ट्रक दुर्घटना के कारण घायल नागरिकों की दी गई राहत और पुनर्वास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। रात्रि 11 बजे से पहले शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के कारणों की प्रारंभिक तथ्यपरक जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इंदौर के प्रशासन के सतत संपर्क में हैं। किसी भी नागरिक के उपचार में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और राज्य शासन द्वारा पूरी सहायता की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर एक तेज़ रफ़्तार ट्रक (एमपी 09, जेडपी 4069)ने नियंत्रण खो दिया और एक अस्पताल के पास एक व्यस्त मार्ग पर कई ई-रिक्शा सहित कई वाहनों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ने कई लोगों और वाहनों को अंधाधुंध टक्कर मारी। एक मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे फंस गई और घर्षण के कारण उसमें आग लग गई, जो तेज़ी से फैल गई और ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, जिला अस्पताल में दो शवों को लाया गया है। वहीं, हादसे में अशोक (71) पुत्र प्रहलाद दास गोपालानी निवासी लीड्स एरोड्रम, काजल (63) पत्नी अशोक गोपालानी, अंकिता (30) पत्नी रितेश गोपालानी, संविद पुत्र रितेश दुधानी, पलक पुत्री अनिल जोशी निवासी इमली बाजार, अनिल (35) पुत्र लाल सिंह कोठारे निवासी अमर पैलेस घायल हुए हैं। एमवाय अस्पताल में डॉक्टर अलर्ट हैं। स्पेशल टीम तैनात की गई। इमरजेंसी वार्ड में बेड आरक्षित कर लिए गए हैं।

सुभाष सोनी नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल थे। ड्राइवर भी नशे में था। ट्रक के टायर में आग लगने लगी। उसके बाद ट्रक ने जितने लोगों को टक्कर मारी सभी नीचे गिरते चले गए। उसके बाद तीन लोग ट्रक के नीचे आ गए। करीब 7-8 लोगों की मौतें हुईं है। प्रदीप देवलिया नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक विद्या पैलेस से गुजरते हुए लोगों को उड़ाता हुआ निकला। पहले उसने एक मैडम को उड़ाया और उसके बाद लाइन से कई लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

इंदौर जोन-1 के डीसीपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में था। उसने कालानी नगर में लोगों को टक्कर मारी। उसके बाद वहां से लोगों को घसीटते हुए लेकर आया। ज्यादा नशे में होने के कारण ड्राइवर ट्रक पर कंट्रोल नहीं कर पाया। यहां दो लोगों की मौत हुई है। तीन से चार लोग घायल हैं। जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। जिसे मल्हारगंज थाने ले गए। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद विधायक मालिनी गौड़ और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद विधायक मालिनी गौड़ गीतांजलि हॉस्पिटल भी पहुंची, जहां उन्होंने घायलों से बात की है। विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि बहुत ही दुखद दुर्घटना घटना हुई है। ट्रक वाला पीया हुआ था या ब्रेक फेल हुआ है। अभी कुछ भी पता नहीं है। जिनकी मौत हुई हैं, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा कि ट्रकों को सिटी में घुसने की अनुमति नहीं है। पता नहीं कैसे यह अंदर आ गया। इस तरह की आगे एंट्री न हो। इसका पुलिस प्रशासन को ध्यान रखना होगा। ट्रक की एंट्री में चूक हुई है।

बताया जा रहा है कि बांठिया हॉस्पिटल में 5 घायलों को लाया गया था। यहां से तीन गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया है। विधायक रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला भी घायलों से मिलने पहुंचे। संभागायुक्त सुदाम खाड़े भी बांठिया और गीतांजली हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि 15 लोग ट्रक की चपेट में आए है। जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे पीएम मोदी के धार दौरे को लेकर वहां बैठक ले रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस बात की जांच के लिए भी अधिकारियों से कहा है कि नो एंट्री में ट्रक कैसे घुस गया।

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के मुताबिक एयरपोर्ट रोड पर हुई दुर्घटना के घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन के अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों के उपचार की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों का उपचार भाटिया हॉस्पिटल, वर्मा हॉस्पिटल और गीतांजलि हॉस्पिटल में किया जा रहा है। आवश्यकता होने पर उन्हें अन्य अस्पतालों में भी ले जाये जाने की व्यवस्था की गई है। एम . वाय. अस्पताल को भी इलाज के लिए तैयार रखा गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज