गुंडों पर प्रशासन का डंडा, दो जिला बदर, चार पाबंद, कालाबाजारी पर कसी लगाम

110 views

बरेली, 21 सितंबर । अपराध और कालाबाजारी पर नकेल कसते हुए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह ने शनिवार को गुंडा एक्ट के तहत दो शातिर अपराधियों को तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया, जबकि चार अन्य को पाबंद किया गया।

हाफिजगंज क्षेत्र के शिवम पंडित और दिनेश को जिले की सीमा से बाहर किया गया है। शिवम पर हत्या के प्रयास समेत पांच और दिनेश पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए दोनों को जिला बदर किया गया। वहीं नवाबगंज के सत्यपाल, क्योलड़िया के हरेंद्र यादव उर्फ हरनन्दन, फतेहगंज पूर्वी के मोहनलाल और हाफिजगंज के गौरव गंगवार को व्यक्तिगत बंधपत्र पर पाबंद किया गया। थानाध्यक्षों को इनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश मिले हैं।

कालाबाजारी पर भी प्रशासन ने शिकंजा कसा। सदर तहसील के चन्द्रपुर काजियान गांव में छापे के दौरान 36 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त हुए। जौहरपुर पश्चिमी में उचित दर विक्रेता अजीम मियां की दुकान से कालाबाजारी का खाद्यान्न बरामद हुआ। नवाबगंज की गरगइया ग्राम पंचायत में एसएच जनसेवा केंद्र संचालक मो. आसिफ के पास से 13 गैस सिलेंडर मिले। सभी सामान जब्त कर राज्य सरकार के पक्ष में कर दिया गया। कार्रवाई से गुंडों और कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया, जबकि आम लोगों ने इसकी सराहना की।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज