जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा ढहा, वाहनों की आवाजाही बाधित

25 views

बनिहाल, 17 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर के रामबन ज़िले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा गुरुवार रात को ढह गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक शुभम यादव ने शुक्रवार को बताया कि पिछली दीवार का 40 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। उससे सटी सावनी पंचायत संपर्क सड़क धंस गई है। उन्होंने कहा कि चार लेन वाले राजमार्ग की एक ट्यूब बंद कर दी गई है। कटाव का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा कि प्रभावित ट्यूब को जल्द से जल्द यातायात योग्य बनाने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। वर्तमान में यातायात को एक ही चालू ट्यूब के माध्यम से नियंत्रित किया जा रहा है, जिससे इस हिस्से पर आवाजाही धीमी हो गई है। उन्होंने बताया कि इसके ढहने से सावनी पंचायत संपर्क सड़क का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे संपर्क प्रभावित हुआ है।

एनएचएआई जिला प्रशासन और यातायात विभाग के अधिकारी मौके पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, ताकि कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले रणनीतिक राजमार्ग पर यातायात सुचारू किया जा सके

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज