ईडी ने सत्येंद्र जैन से जुड़ी 7.44 करोड़ रुपये की संपत्तियों को किया जब्‍त

108 views

नई दिल्‍ली, 24 सितंबर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन से जुड़ी कंपनियों के 7.44 करोड़ रुपये की अचल-संपत्तियों को जब्‍त कर लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी की यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनियों की 7.44 करोड़ रुपये की अचल-संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्‍त किया गया है। ईडी ने यह कार्रवाई 15 सितंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की है। ईडी के मुताबिक इस मामले में अब तक कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 12.25 करोड़ रुपये (लगभग) है।

ईडी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से 24 अगस्त, 2017 में सत्‍येंद्र जैन, उनकी पत्नी पूनम जैन और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि तत्कालीन दिल्ली सरकार के मंत्री ने फरवरी, 2015 से लेकर मई 2017 के बीच आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। सीबीआई ने दिसंबर, 2018 में अपना आरोपपत्र दाखिल किया। इससे पहले 31 मार्च, 2022 को ईडी ने इसी मामले में 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्‍त की थी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज