बलिया में जन्मदिन समारोह से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

97 views

बलिया, 21 सितम्बर । बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 31 पर नीरूपुर ढाले के पास 26 वर्षीय सुनील यादव नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार शाम करीब सात बजे सरेराह हुई हत्या से हड़कम्प मच गया। जानकारी होते ही मौके पर एसपी ओमवीर सिंह पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर ढाले पर शनिवार की शाम करीब सात बजे कुछ लोगों में विवाद चल रहा था। इसी बीच 26 वर्षीय सुनील यादव पुत्र शिव शंकर उर्फ सिपाही यादव निवासी रेपुरा थाना हल्दी किसी जन्मदिन समारोह से वापस आ रहे थे। दो गुटों के बीच विवाद देखने लगे। तभी अचानक सुनील को गोली लग गई। आसपास के लोगों ने घायल सुनील को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखवा दिया। वहीं पुलिस छानबीन में जुट गई है। गोली मारने वालों का अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद एसपी ओमवीर सिंह भी जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। उनके निर्देश पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। गोली कैसे लगी ? किसने मारी और क्यों मारी। इसका पता नहीं चल सका।

उधर, मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजन सदमे में हैं। एसपी ने बताया कि मृतक जन्मदिन समारोह से लौट रहा था। इसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज