फिल्म “अजय” देखकर हियुवा के कार्यकर्ताओं में उत्साह, योगी आदित्यनाथ के संघर्ष से ली प्रेरणा

17 views

वाराणसी,19 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को सिगरा स्थित आई.पी. मॉल में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म “अजय” देखने के लिए हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता उमड़ पड़े। फिल्म देखने के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जब पर्दे पर योगी आदित्यनाथ का संघर्षपूर्ण जीवन, गोरखनाथ मंदिर से लेकर जनसेवा तक की यात्रा दिखाई गई, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कई कार्यकर्ता भावुक भी हो गए। फिल्म देखने के बाद वाहिनी के मंडल प्रभारी व वीडीए के सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि “यह फिल्म हर युवा को समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देती है। योगी आदित्यनाथ का त्याग, संघर्ष और सेवा भाव हम सभी के लिए आदर्श है।”

वहीं संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि फिल्म ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव को भी संभव किया जा सकता है। फिल्म देखने के बाद त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने भी इसकी तारीफ की। इसमें संजीव सिंह, कुंवर शुभम सिंह,अभिषेक गौतम,महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा,महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, महानगर उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल,विनय चौरसिया, रुद्र पाण्डेय व क्षत्रिय सेना के पदाधिकारी भी शामिल रहे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज