पलवल में गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

29 views

पलवल, 18 सितंबर। अलावलपुर चौकी पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बाइक पर पलवल से मोहना जा रहे थे। चौकी के पास नाकाबंदी देख वे बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

अलावलपुर चौकी प्रभारी विजयपाल ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान मोहना गांव निवासी मुकेश और संदीप के रूप में बताई। तलाशी लेने पर दोनों के पास से तीन-तीन पुड़िया गांजा मिला, जिसका कुल वजन 20 ग्राम था।

आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होने पर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही बाइक भी जब्त की गई। पुलिस जांच अधिकारी मुबारिक अली ने बताया कि आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनकी निशानदेही पर 21 पुड़िया और 91.8 ग्राम खुला हुआ गांजा और बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 111.8 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मादक पदार्थ तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज