नए रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

41 views

मीरजापुर, 18 सितम्बर । अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर पुलिस चौकी अंतर्गत करहट गांव के पास गुरुवार की सुबह नियमताबाद, रामपुर (चंदौली) निवासी 28 वर्षीय लवकुश सोनकर पुत्र नरेंद्र कुमार की नए बने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

हादसा सुबह लगभग आठ बजे उस समय हुआ जब लवकुश रोज की तरह बतख चराने रेलवे ट्रैक के पास गया था। सूचना पाकर नरायनपुर चौकी प्रभारी अजय मिश्र मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मीरजापुर भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार लवकुश गूंगा और बहरा था। बचपन से ही वह अपने मामा पप्पू, खानदानी और दुर्गा प्रसाद के साथ करहट गांव में रह रहा था। अविवाहित लवकुश अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था।

बतख चराकर जीविकोपार्जन करने वाला यह युवक रोजाना की तरह सुबह तड़के ट्रैक किनारे पहुंचा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हृदय विदारक हादसे की खबर से परिजनों के साथ-साथ पूरा करहट गांव शोक में डूब गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ