शिमला के रिज पर 13 अक्तूबर को होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, प्रियंका गांधी रहेंगी मौजूद

18 views

शिमला, 17 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 13 अक्तूबर 2025 (सोमवार) को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर किया जाएगा। यह जानकारी वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी है।

उल्लेखनीय है कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज पर दौलत सिंह पार्क में स्थापित की गई है। यह प्रतिमा हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा के बगल में है और ऊंचाई में उससे थोड़ी छोटी है। फिलहाल इसे ढक कर रखा गया है और अनावरण के बाद ही आम लोग इसे देख पाएंगे। प्रतिमा के नीचे सफेद ग्रेनाइट से बनी मजबूत नींव को अंतिम रूप दिया गया है।

शुरुआत में इस प्रतिमा का अनावरण वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस 23 जून को किया जाना था, लेकिन उस समय प्रदेश में आई भीषण बारिश, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदा के चलते कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। उस कठिन समय में वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ने राहत कार्यों में सहयोग करते हुए आपदा प्रभावित बच्चों की शिक्षा के लिए 11 लाख रुपये की राशि उपायुक्त मंडी को सौंपी थी।

अब यह आयोजन 13 अक्तूबर को तय किया गया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्य अतिथि होंगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और अन्य विशिष्ट नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का भी स्वास्थ्य ठीक रहने पर आयोजन में आने का प्रस्ताव है।

गौरतलब है कि राजधानी शिमला के रिज मैदान पर पहले से ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, हिमाचल निर्माता व हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार और लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह की प्रतिमाएं स्थापित हैं। अब इस सूची में कांग्रेस के कदावर नेता और प्रदेश की राजनीति को दशकों तक दिशा देने वाले स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा भी जुड़ने जा रही है।

वीरभद्र सिंह का निधन वर्ष 2021 में 87 वर्ष की आयु में हुआ था। वे छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और राज्य की राजनीति में उनका गहरा प्रभाव रहा। उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह वर्तमान में हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष हैं जबकि बेटा विक्रमादित्य सिंह सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज