शिमला की शिक्षिका सवीना जहां को दिल्ली में ‘प्रेरणा शिक्षा राष्ट्रीय सम्मान’ मिला

23 views

शिमला, 15 सितंबर । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग से इंडोनेशिया की रामायण पर पीएचडी कर रही हिंदी की प्रवक्ता सवीना जहां को दिल्ली में प्रतिष्ठित ‘प्रेरणा शिक्षा राष्ट्रीय सम्मान-2025’ से अलंकृत किया गया।

सवीना जहां देश के उन 50 शिक्षकों में शामिल हैं जिन्हें राष्ट्रीय स्तर का यह प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर दिया गया। वह पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय सुन्नी में हिंदी की प्रवक्ता हैं।

हिन्दी दिवस एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में सवीना जहां को सम्मान में प्रशस्ति पत्र, पदक एवं उपहार स्वरूप पुस्तकें प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार अलका सिंह थीं। उनके साथ-साथ अन्य दिग्गज साहित्यकारों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच तथा साहित्य-24 की ओर से ‘प्रेरणा शिक्षा सम्मान’ देश भर के शिक्षकों में से चयनित 50 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को दिया जाता है। आयोजकों ने कहा कि शिक्षकों का समर्पण, ज्ञान और मार्गदर्शन ही समाज और राष्ट्र की असली धरोहर है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज