कार की चपेट में आने से टहलने निकले बुजुर्ग की मौत

27 views

औरैया, 15 सितंबर। उत्तर प्रदेश के औरैया नी के दिबियापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा होगा गया। दिबियापुर नगर सेहुद के पास जनता महाविद्यालय के निकट 82 वर्षीय बुजुर्ग रामकृष्ण मिश्रा सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

रामकृष्ण मिश्रा दिबियापुर नगर के निवासी थे और हर रोज की तरह सुबह सैर पर निकले थे। घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक रामकृष्ण मिश्रा के दो बेटे हैं जो इस समय बाहर हैं। परिवार में इस दुर्घटना से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुबह-शाम तेज रफ्तार वाहन अक्सर आते-जाते रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आसपास के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सुबह-शाम गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज