अडाणी पावर बिहार में बिजली परियोजना के लिए 3 अरब डॉलर का करेगी निवेश

22 views

नई दिल्‍ली, 13 सितंबर । अडाणी पॉवर लिमिटेड बिहार में तीन अरब डॉलर (करीब 26,482 करोड़ रुपये) के निवेश से 2,400 मेगावाट का (अल्ट्रा सुपर-क्रिटिकल) अत्याधुनिक बिजली संयंत्र स्थापित करेगी।

अडानी समूह की कंपनी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि उसने बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड बीएसपीजीसीएल के साथ 25 साल के बिजली आपूर्ति समझौता (पीएसए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत राज्य के भागलपुर जिले के पीरपैंती में स्थापित होने वाली परियोजना से बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

कंपनी ने बताया कि वह नए संयंत्र (800 मेगावाटx3) और इसके सहायक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए डिजाइन, निर्माण, वित्त, स्वामित्व और संचालन माडल के तहत लगभग 3 अरब यूएस डॉलर का निवेश करने की योजना है। कंपनी का लक्ष्य 60 महीनों में इन संयंत्रों को चालू करना है।

अडानी पावर लिमिटेड ने 6.075 रुपये प्रति किलोवाट घंटे की न्यूनतम आपूर्ति दर की पेशकश करके यह परियोजना हासिल की है। यह समझौता उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से बीएसपीजीसीएल द्वारा अडानी पावर को अगस्त में जारी किए गए लेटर ऑफ अवार्ड के अतिरिक्त है।

उल्‍लेखनीय है कि आडाणी पॉवर लिमिटेड अडानी समूह की कंपनी है, जो विद्युत ऊर्जा के उत्पादन से संबंधित परियोजनाएं लगाती है। इसका मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज