फतेहाबाद : फर्जी जमानतदार बनकर अदालत को गुमराह करने वाला युवक गिरफ्तार

27 views

फतेहाबाद, 11 सितंबर । फर्जी जमानतदार बनने के एक गंभीर मामले में थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ओमप्रकाश पुत्र भगवान दास निवासी गांव भावदीन, जिला सिरसा के रूप में हुई है।

गुरूवार को थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि विशेष न्यायाधीश, एनडीपीएस एक्ट फास्ट ट्रैक कोर्ट, फतेहाबाद में विचाराधीन एक प्रकरण में आरोपी विक्रम उर्फ विक्की की जमानत प्रक्रिया के दौरान एक व्यक्ति ने फर्जी जमानतदार बनकर खुद को ओमप्रकाश पुत्र भगवान दास निवासी बरवाली-1, जिला सिरसा बताया और अदालत में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए। जांच के दौरान यह सामने आया कि असल में वह व्यक्ति ओमप्रकाश पुत्र भगवान दास निवासी भावदीन, जिला सिरसा था, जिसने पंचायत सदस्य गुरमीत सिंह निवासी भावदीन के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों से अदालत को गुमराह किया।

जांच अधिकारी ने बताया कि अदालत के आदेशानुसार जमानती दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने नाम समानता का फायदा उठाते हुए फर्जी जमानत पेश की और न्यायिक प्रक्रिया में धोखाधड़ी का प्रयास किया। इस मामले में थाना शहर फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसे भी कानूनी दायरे में लाया जाएगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज