कानपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की अस्पताल में मौत

98 views

कानपुर, 01 जनवरी । उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड नहरिया के पास देर रात तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंद दिया। दाेनाें घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल में जुट गई है।

चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजती गांव में रहने वाले अरुण शर्मा का बेटा शिवम (25) अपने गांव में घाटमपुर के रहने वाले मामा शिवाकांत (27) के साथ मिलकर बेकरी चलाता था। परिजनों ने बताया कि 31 दिसंबर की रात केक की भारी डिमांड थी। दोनों मामा भांजे डिलीवरी के साथ साथ केक का सामान लेने के लिए सीसामऊ गए थे। दोनों जीटी रोड स्थित हैलट अस्पताल के पास पहुंचे ही थे कि तभी रामादेवी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। भागने के प्रयास में ट्रक ने दोनों को रौंद दिया और मौके से भाग निकला।

स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने आजगुरुवार को बताया कि घटनास्थल से थोड़ी दूर जाकर ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज