छपरा में अंगीठी के धुएं ने ली एक ही परिवार के 4 लोगों की जान, तीन अन्य गंभीर

136 views

सारण। छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिका कॉलोनी में शुक्रवार रात अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चे और उनकी दादी शामिल हैं। इस घटना में परिवार के दो अन्य सदस्यों की हालत नाजुक है, जिनका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।

परिजन से मिली जानकारी के अनुसार, कड़ाके की ठंड के कारण परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे। कमरा पूरी तरह बंद होने के कारण वहां ऑक्सीजन कम हो गई और जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई। सुबह जब एक सदस्य की आंख खुली और उसने शोर मचाया, तब तक चार लोगों की सांसें थम चुकी थीं। आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों मे तेजाश (तीन), अध्याय (चार), गुड़िया (सात माह) और कमलावती देवी (सत्तर) शामिल है,जबकि गंभीर हालत में अमित कुमार, अमीषा और एक अन्य जिनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ कुमार आशीष, एएसपी राम पुकार सिंह, भगवान बाजार थानाध्यक्ष और टाउन थानाध्यक्ष दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ठंड में बंद कमरों के भीतर अंगीठी या कोयले का इस्तेमाल न करें। यदि अंगीठी जलानी भी हो, तो खिड़की या वेंटिलेशन खुला रखें ताकि गैस बाहर निकल सके।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज