घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म,बचाने पहुंचे भाई को भी पीटा

117 views

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बचाने पहुंचे भाई से भी मारपीट की गई है। फिलहाल पुलिस ने मंगलवार को आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है यहां एक गांव में घर में घुसकर 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। जब चीख पुकार सुनकर उसका भाई युवती को बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने बताया कि गांव का ही रहने वाला अताउद्दीन जबरन उसके घर में घुस आया। उसने युवती को पकड़ लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला और उसे बचाने पहुंचे भाई के साथ भी मारपीट कर दी और मौके पर से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने मौदहा कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 64(2),333,123,115(2),352,351(3) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015)3(2) (1),3(2) (1ड्ड),3 (1) (द), 3(1) (ध) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज