फेसबुक पर विज्ञापन का बनाया जाल, शिमला के व्यक्ति से 38 लाख ठगे

146 views

शिमला, 4 नवंबर । राजधानी शिमला में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। फेसबुक पर निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 38 लाख रुपये हड़प लिए गए। इस संबंध में सदर थाना शिमला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तफ्तीश में सामने आया है कि यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को निवेश का लालच देकर ठगने से जुड़ा है।

शिमला के लक्कड़ बाजार निवासी सतपाल रत्तन ने पुलिस को शिकायत दी है कि कुछ महीने पहले उन्होंने फेसबुक पर निवेश से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में बड़ी रकम के लाभ का दावा किया गया था। इस झांसे में आकर सतपाल रत्तन ने निवेश के नाम पर विभिन्न लेन-देन के माध्यम से कुल 38,13,539 रुपये की राशि संबंधित व्यक्ति को भेज दी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि निवेश के बाद जब उन्होंने अपनी रकम और मुनाफे के बारे में संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने जांच की तो पता चला कि जिस व्यक्ति या संस्था के माध्यम से उन्होंने निवेश किया था, वह पूरी तरह से फर्जी थी और लोगों से ठगी करने के लिए बनाई गई थी। खुद को ठगा महसूस करते हुए उन्होंने इस संबंध में सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सदर में भारतीय न्याय संहिता (वीएनएस) की धारा 318(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अधिकारी ने यह भी कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या इंटरनेट पर निवेश से जुड़े किसी भी विज्ञापन पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई की अच्छी तरह से जांच करें। पुलिस का कहना है कि ऐसे अधिकांश मामलों में लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, क्योंकि ठग विदेशी नंबरों और फर्जी वेबसाइटों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज