सहारनपुर में टायर की फैक्टरी में बॉयलर फटा, दो मजदूरों की मौत, पांच घायल

76 views

सहारनपुर,। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शहर से सटे गांव शेखपुरा कदीम में टायरों से तेल निकालने वाली एक फैक्टरी का बॉयलर फट गया। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई और पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बॉयलर फटने से फैक्टरी में गैस का रिसाव होना भी बताया जा रहा है। आशंका है कि दोनों मजदूरों की मौत झुलसने के बाद दम घुटने से हुई है। दमकल कर्मियों ने मजदूरों के शव फैक्टरी से बाहर निकाले।

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में हुई। यहां टायरों से तेल निकालने वाली एक फैक्टरी है। एक सप्ताह पहले ही इसका उद्घाटन हुआ था। रविवार देर शाम फैक्टरी सामान्य तरीके से चल रही थी। अचानक बॉयलर फटने से बाद आग लग गई। इसके बाद गैस रिसाव हो गया। सूचना पर दमकल कर्मियों की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल मजदूरों को अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान दो मजदूरों की मौत हो चुकी थी। पांच मजदूर घायल हैं।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि बॉयलर फटने से आग लगी है। इसके बाद गैस का रिसाव हो गया। माना जा रहा है कि झुलसने के बाद मजदूर निकल नहीं सके और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। लेकिन मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। दुर्घटना कैसे हुई इसका भी पता लगाया जा रहा है। जो भी दोषी होंगे खिलाफ कार्रवाई होगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज