महिलाओं पर हमले के विवाद के बीच कूचबिहार के एसपी का तबादला

136 views

कोलकाता, । पश्चिम बंगाल सरकार ने कूचबिहार जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्युतिमान भट्टाचार्य का तबादला कर दिया है। महिलाओं पर हालिया हमले के विवाद के बीच यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य गृह एवं पर्वतीय कार्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना में तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले की घोषणा की गई है।

अधिसूचना के अनुसार, द्युतिमान भट्टाचार्य को अब कोलकाता स्थित एसएपी तृतीय बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह संदीप कर्रा को कूचबिहार के नए एसपी के रूप में भेजा गया है। कर्रा फिलहाल एडीपीसी के पश्चिम क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे। वहीं सोनवाणे कुलदीप सुरेश, जो अब तक पश्चिम बंगाल खुफिया ब्यूरो (आईबी) में वरिष्ठ अधीक्षक के रूप में तैनात थे, उन्हें पश्चिम क्षेत्र, एडीपीसी के डिप्टी कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार ने अधिसूचना में कहा है कि ये नियुक्तियां लोकहित में की गई हैं और अधिकारी अपने नए कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

सूत्रों के मुताबिक, दिवाली के दिन कूचबिहार में महिलाओं पर हमले की घटनाओं को लेकर प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे थे। ऐसे में यह तबादला उस विवाद के बीच एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज