लखीमपुर खीरी में स्लीपर बस में लगी आग, डेढ़ दर्जन यात्री मामूली रूप से झुलसे

183 views

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज के मुख्य चौराहे की घटना

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के खीरी जिले के मैगलगंज के मुख्य चौराहे पर बुधवार तड़के एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। यात्रियों ने खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई। गए। इस घटना डेढ ़दर्जन यात्री मामूली रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कस्बे में मुख्य चौराहे पर बुधवार सुबह एक डग्गामार स्लीपर बस में आग लग गई । इसमें लगभग 100 यात्री सवार थे। यह बस दिल्ली जा रही थी और मैगलगंज चौराहे पर यात्रियों को उतारने और नाश्ता आदि के लिए रुकी थी। इसी दौरान बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखा और चंद पलाें में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। दहशत में कई यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजों से जैसे तैसे बाहर निकले तो कई ने कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि सभी यात्रियों का सारा सामान और बस पूरी तरह से जलकर खाक हाे गया।

डेढ़ दर्जन यात्री मामूली रूप से झुलसे

इस घटना में लगभग डेढ़ दर्जन यात्री मामूली झुलस गए, जिन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बस में आग लगने के कारणों की वजह पता न हीं चल सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।

घटना की सूचना मिलते ही मैगलगंज कोतवाल रविंद्र पांडे मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन जब तक मकल विभाग की टीम पहुंचती , तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज