नोएडा में अवैध रूप से पटाखा बेच रहे विभिन्न जगहों से सात गिरफ्तार

21 views

गौतमबुद्ध नगर, 15 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने विभिन्न जगहों से अवैध रूप से पटाखा बेचने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास पुलिस ने लाखों रुपये कीमत के पटाधा बरामद किया है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने आज सुबह एक सूचना के आधार पर नदीम पुत्र सलीम को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने लाखों रुपये कीमत के अवैध पटाखा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित अवैध रूप से पटाखा बेचने का काम कर रहा था।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात को एक अन्य मामले में थाना बिसरख पुलिस ने आशीष कुमार पुत्र लालू राय को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने करीब 6 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर 113 पुलिस ने अजीत और रजनीश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने लाखों रुपये कीमत के अवैध पटाखा बरामद किया है।

वहीं थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर धीरज पुत्र विनोद को हाजीपुर गांव से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना कासना पुलिस ने प्रमोद कुमार पुत्र वेदराम को बीती रात को ग्राम डाढा से गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चार लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखा बरामद किया है। इसके साथ ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने सोनू पुत्र ज्ञानेंद्र को गिरफ्तार कर इसके पास से लाखों रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज