विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिश्ता कंफर्म, सगाई रिंग बनी सबूत

100 views

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी सगाई की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। भले ही दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की अटकलें लगातार तेज होती जा रही हैं। इन खबरों को और हवा तब मिली, जब हाल ही में रश्मिका की उंगली में सगाई की चमचमाती अंगूठी नजर आई।

दरअसल, बीती रात 13 अक्टूबर को रश्मिका मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म ‘थामा’ के नए गाने ‘पॉइजन बेबी’ के लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं। इस मौके पर वह काले रंग की प्रिंटेड साड़ी-स्टाइल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं। लेकिन जैसे ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस की नजरें रश्मिका की मुस्कान से ज्यादा उनकी उंगली में दिखाई दे रही अंगूठी पर टिक गईं। यह पहला मौका था जब रश्मिका किसी पब्लिक इवेंट में अपनी कथित सगाई के बाद नजर आईं। इस कार्यक्रम में उनके साथ मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

रश्मिका और विजय की सगाई की खबरें इसी महीने की शुरुआत में सामने आई थीं। कुछ दिन पहले विजय देवरकोंडा को भी एक पब्लिक इवेंट में देखा गया था, जहां उनकी उंगली में भी सगाई की अंगूठी नजर आई थी। अब फैंस का मानना है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, रश्मिका और विजय अगले साल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फैंस फिलहाल उनकी जोड़ी और इस रहस्यमयी अंगूठी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। 

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज