गांव के प्रत्येक घर तक बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाएं: ब्रजेश पाठक

23 views

ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एवं वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन का संयुक्त अधिवेशन” सम्पन्न

लखनऊ। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एवं वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन का “प्रथम संयुक्त अधिवेशन” निराला नगर स्थित माधव सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उप मुख्मंत्री ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल और भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने दीप जलाकर किया।

इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एवं वर्क्स ऑर्गेनाइजेशन का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता विशेष कर किसानों, खेतिहर मजदूरों को उचित बैंकिंग सुविधा देना है, सरकार का भी यही प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा आसानी से सुलभ हो।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ग्रामीण बैंक प्रदेश की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है आज हम ग्रामीण बैंकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को आधुनिक बैंकिंग सुविधा दे रहे हैं। ग्रामीण बैंक के अधिकारियों और कर्मचारिओं से आग्रह है कि वे गांव के प्रत्येक घर तक बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाएं। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा कि देश और प्रदेश की सरकार आपके हितों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार खड़ी है। उद्घाटन सत्र में भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने वर्तमान परिस्थितियों में संगठन के योगदान पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, यादव सिंह ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की हमारे प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 4500 से ज्यादा शाखाएं हैं जहां 19233 अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक है और व्यवसाय के नजरिए से यह 12वें नंबर पर आता है। हमारा निरंतर प्रयास है कि हम ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बैंकिंग सुविधा दे सकें।

उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय अधिकारी संगठन ललित सिंह ने कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा एक राज्य एक ग्रामीण बैंक के समामेलन को राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक के गठन की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

प्रभारी भारतीय ग्रामीण बैंक अधिकारी संगठन राजेंद्र शर्मा और सचिव, अखिल भारतीय अधिकारी संगठन धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह अधिवेशन और उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश भर के ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की आवाज को सशक्त बनाएगा तथा उनके अधिकारों एवं मांगों के लिए एक संगठित मंच प्रदान करेगा।

इस अवसर पर प्रदेश भर से आए ग्रामीण बैंकों के 800 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज