चरस के साथ पकड़ा गया अधिवक्ता, गिरफ्तार

124 views

मुरादाबाद,। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिला कारागार में बंद बदमाशो तक अधिवक्ता नशीले पदार्थ पहुचाने का काम कर रहे है . शिकायत के बाद कारागार विभाग ने जेल में बंद एक कैदी से मिलाने गए अधिवक्ता की तलासी ली तो शिकायत सही मिली. बीते सोमवार की दोपहर को तलाशी के दौरान एक अधिवक्ता के जेब से 100 ग्राम चरस मिला। जेलर की शिकायत पर पुलिस ने अधिवक्ता समेत दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया। अधिवक्ता को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणवजिय सिंह ने शाम पत्रकारों बताया कि जेलर सुरेश कुमार मिश्र की तहरीर पर अधिवक्ता शरद कुमार समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

जेलर के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे डिप्टी जेलर मूल कुमार राही ने उन्हें बताया कि एडवोकेट शरद कुमार बंदी राधेश्याम और नीरज से मिलने के लिए जिला कारागार आए हैं।

दूसरे गेट पर तलाशी के दौरान अधिवक्ता की पैंट की एक जेब से सफेद पॉलिथीन में 100 ग्राम चरस पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि यह चरस वह अपने गांव के ही रहने वाले बंदी राधेश्याम निवासी चंदनपुर मूंढ़ापांडे को देने के लिए लाए थे। बरामद चरस उन्होंने विशाल निवासी कटरा पूरन जाट भगवती मंदिर के पीछे से खरीदी थी। पूरे घटनाक्रम की जेलर ने वीडियोग्राफी कराई। अधिवक्ता से माफीनामा भी लिया गया। उसकी प्रति जेल प्रशासन ने पुलिस को सौंपी है।

थाना सिविल लाइन प्रभारी मनीष सक्सेना ने जेलर की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता शरद कुमार और विशाल के खिलाफ पहले केस दर्ज किया। आरोपित वकील शरद कुमार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। चरस देने वाले आरोपित विशाल की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज