वर्दी हुई दागदार: दरोगा पर महिला के साथ बलात्कार का आरोप

97 views

गाजियाबाद, । जनपद गाजियाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र की निवासी एक महिला ने वर्तमान समय में जनपद बरेली की कुंडरा कोठी चौकी के प्रभारी जय सिंह निगम के खिलाफ लोनी थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त लोन सिद्धार्थ गौतम ने फर्स्ट इनफार्मेशन काे बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ दुष्कर्म करने, धोखाधड़ी, सहमति के बिना गर्भपात कराने, धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार उसने वर्ष 2019 में साहिबाबाद थाने में झगड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहां तैनात दरोगा जय सिंह निगम ने मामले की विवेचना की थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान दरोगा ने महिला से अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। साल 2023 में दरोगा जय सिंह का स्थानांतरण हो गया और वह लोनी थाना क्षेत्र की वंथला चौकी का प्रभारी बन गया। यहां भी दरोगा ने उनसे दबाव में लेकर शारीरिक संबंध बनाए।

शादीशुदा होने की बात छिपाकर दरोगा ने उससे साल 2024 में आर्य समाज मंदिर गाजियाबाद में शादी भी की। आरोप है कि अब दरोगा उन्हें साथ नहीं रख रहा है। पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाने का विरोध करने पर दरोगा ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

महिला के अनुसार उसने 2024 में कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की थी। तब दरोगा ने उनके भाई को झूठे केस में फंसा दिया और उन्हें भी केस में फंसाने की धमकी दी। तब उन्होंने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर लोनी थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी लोनी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जनपद बरेली के पुलिस अधिकारियों के अनुसार दरोगा जय सिंह निगम की तैनाती जिले में काफी समय से है। फिलहाल वह नवाबगंज थाने की कुंडरा कोठी चौकी पर प्रभारी के रूप में तैनात है। मीडिया के जरिये उस पर लोनी में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज