प्रेम विवाह का विरोध करने पर मां, भाभी और भाई ने की थी युवक की हत्या

22 views

कानपुर,। उत्तर प्रदेश में कानपुर जनपद के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती 22 सितंबर को सड़क किनारे बोरे में मिले अर्धजले शव खुलासा करते हुए मृतक की मां भाभी और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंटरकास्ट मैरिज का विरोध करने पर युवक की गला दबाकर हत्या और फिर उसके शव को आग के हवाले किया गया था। यह जानकारी बुधवार को डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने दी।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 22 सितंबर को चकेरी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में अज्ञात युवक का अर्धजला हुआ शव मिला था। युवक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया था। युवक की पहचान फतेहपुर जनपद के जलालपुर न्यूरी गांव निवासी मानस पाल के रूप में हुई। मृतक के पिता रामचंद्र पाल ने बताया कि वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका एक मकान सनिगवां में भी है। जहां पर उनकी पत्नी मंजू, बड़ा बेटा प्रांजल और बहू किरण रहती है। जबकि मृतक मानस ऑटो चलाता था। उनके बड़े बेटे प्रांजल ने करीब चार महीने पहले किरण निषाद से प्रेम विवाह किया था।

मानस इस लव मैरिज के खिलाफ था इसलिए दोनों भाइयों में अक्सर विवाद भी होता था। इसके अलावा मानस शराब का भी लती था। इसी दौरान 22 सितंबर को उसकी मां मंजू देवी, भाई प्रांजल और भाभी किरण ने गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और शव को चारपाई में बांधकर आग के हवाले कर दिया। फिर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे बोरे में भरकर मथुरापुर गांव में जाकर फेंक दिया।

पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की सहायता से जब छानबीन शुरू करी तो उन्हें एक ऑटो में दो महिला और एक पुरुष संदिग्ध दिखाई दिए। जब इस पूरे मामले में गहनता से जांच की गई तो पूरा मामला साफ हो गया। मृतक की मां ने बताया कि मानस शराब का लती था और वह अपने बड़े भाई की शादी से काफी नाराज था। इसलिए दोनों में आए दिन झगड़ा भी होता था। इसी तरह के चलते तीनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों (मां मंजू, बेटा प्रांजल और बहू किरण) को जेल भेज दिया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज