हॉस्टल की पांचवी मंजिल से कूदकर 10वीं की छात्रा की मौत

73 views

शिमला, 28 सितंबर । 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूद गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। ये दर्दनाक घटना शिमला जिला के कोटखाई उपमंडल में घटी। मृतक छात्रा हरियाणा के पानीपत की मूल निवासी थी औऱ कोटखाई के निजी स्कूल में पढ़ रही थी। उसकी आयु 15 साल थी और स्कूल के हॉस्टल में रह रही थी।

जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह करीब छह बजे घटी। छात्रा को गंभीर हालत में तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोटखाई ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश के बावजूद मृत घोषित कर दिया।

मृतक छात्रा हरियाणा के पानीपत जिले की रहने वाली थी और निजी स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है।

मृतक छात्रा के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है और वे शिमला की ओर रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्कूल प्रबंधन और छात्र-छात्राएं गहरे सदमे में हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताय है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज