पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वां में सात विद्राेही और एक पुलिस अधिकारी की मौत

91 views

इस्लामाबाद, 7 नवंबर। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वां प्रांत के बन्नू शहर में पुलिस और आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के एक संयुक्त अभियान में सात विद्राेही मारे गए हैं। इस दाैरान एक पुलिस अधिकारी के मारे जाने की भी खबर हैै।

जानकारी के अनुसार, बन्नू के छावनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मैमंदखेल इलाके में पुलिस और विद्राही लड़ाकाें के बीच गुरूवार काे हुई एक भीषण मुठभेड़ में सात विद्राेही मारे गए । इस दाैरान एक पुलिस अधिकारी भी मारा गया ।

बन्नू के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) के अनुसार, विद्राेहियाें ने सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया, जिसके बाद त्वरित जवाबी कार्रवाई में सभी सात विद्राेही मारे गए।

मुठभेड़ के दौरान, आबिद खान नामक एक पुलिस अधिकारी भी मारा गया , जबकि दस अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा, गोलीबारी की चपेट में आने से चार नागरिक भी घायल हुए हैं।

अभियान के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने समूचे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है और विद्राेहियाें के मददगाराें का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज