तीन दिवसीय काशी शब्दोत्सव का 16 नवंबर को संघ प्रचारक सुनील आंबेकर करेंगे उद्घाटन

12 views

वाराणसी, 10 नवंबर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग और विश्व संवाद केंद्र (काशी) के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय काशी शब्दोत्सव 2025 16 नवंबर से शुरू होगा। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए सोमवार को डॉक्टर शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि काशी शब्दोत्सव 16 नवंबर से 18 नवंबर तक चलेगा। इसमें 16 नवंबर को उद्घाटन सत्र के बाद प्रथम सत्र में भारतीय समाज दर्शन विषय पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होकर एक बजे तक चलेगा और साहित्य जगत, शिक्षा क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी। काशी शब्दोत्सव 2025 कार्यक्रम के लिए विश्व संवाद केंद्र की ओर से कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर हरेंद्र कुमार राय एवं उनके सहयोगी के रूप में डॉक्टर अम्बरीष राय, डॉक्टर शैलेश कुमार मिश्रा, डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह, डॉक्टर सदाशिव द्विवेदी को सह संयोजक बनाया गया हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रथम समानांतर सत्र में प्रबंधन के भारतीय सूत्र विषय पर चर्चा होगी। सायंकाल पांच बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन 17 नवंबर को द्वितीय सत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आध्यात्मिक, राष्ट्रीयता एवं एकात्म जीवन दर्शन विषय पर व्यापक चर्चा होगी। द्वितीय समानांतर सत्र में भारतीय संस्कृति एवं कलाएं पर चर्चा होगी। तृतीय सत्र में दो बजे से पर्यावरण संवाद होगा। तृतीय समानांतर सत्र में भारतीय साहित्य पर चर्चा होनी है। दूसरे दिन भी सायंकाल सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। 18 नवंबर को चतुर्थ सत्र में कुटुंब व्यवस्था का वैश्विक संदर्भ विषय पर चर्चा होगी। चतुर्थ समानांतर सत्र में समसामयिक वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा होगी। इसी दिन के भोजन उपरांत समापन सत्र होगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज