जाैनपुर में प्रेम प्रसंग के चलते युवती की गला रेतकर हत्या

78 views

जौनपुर, 5 नवंबर । उत्तर प्रदेश में जिला जौनपुर के सुजानगंज थाना अंतर्गत एक गांव में मंगलवार देर रात को एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस अधीक्षक ने खुलासे के लिए चार टीमें लगाई हैं।

क्षेत्राधिकारी बदलापुर विवेक कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि मृतका की पहचान सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रहने वाले बृज भूषण गौतम की बेटी रोशनी (22) के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में भाई विकास से पता चला है कि बहन राेशनी शौच के लिए घर से बाहर गई थी, तभी किसी ने उसकी हत्या कर दी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो छोटी बहन स्वाति रोशनी को ढूंढने निकली। खेत में बहन का गला रेता शव को देखकर स्वाति ने परिवार को जानकारी दी। मौके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक डा. कौ​स्तुभ और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांचकर साक्ष्य एकत्र किए।

सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर पर नरहन निवासी अमित सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम चार टीमें लगी हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज