जमीन बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट, मुकदमा दर्ज

181 views

संभल। संभल के केला देवी थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव में गुरुवार को जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में पुराना विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। आरोप है कि एक भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर दूसरे भाई और भाभी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शकरपुर गांव के रहने वाले राजकुमार पुत्र अजय पाल का अपने भाई धर्मपाल और भतीजों रवि व केशव से पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। करीब एक माह पहले भी इसी मामले में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसे गांव के बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर शांत कराया था।

गुरुवार को एक बार फिर विवाद भड़क गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि धर्मपाल अपने बेटों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचा और राजकुमार व उसकी पत्नी बीना पर हमला बोल दिया। पति व पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर किसी तरह थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज