जाैनपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या

1 views

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बरसठी थाना क्षेत्र स्थित जमुनीपुर गांव में रविवार दोपहर को एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव की एक पोखरी के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जमुनीपुर गांव निवासी किसान राजेश शुक्ला के बेटे शुभम शुक्ला (26) के रूप में हुई है। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। शुभम रविवार सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास गया था। कुछ समय बाद गांव के बच्चों ने परिजनों को सूचना दी कि वह पोखरी के पास घायल अवस्था में पड़ा है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का विवाद हो सकता है। मृतक की मां क्षमा देवी ने बताया कि शनिवार शाम गांव की एक महिला ने उनके घर आकर कथित रूप से धमकी दी थी और अपने बेटे को समझाने की बात कही थी। पिता राजेश शुक्ला ने भी आशंका जताई कि उसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

एएसपी ग्रामीण ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पायेगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

5
बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड
maut
नोएडा में काम करते समय 18 वीं मंजिल से गिरी महिला श्रमिक, अस्पताल में मौत
up4
‘यादव जी की लव स्टोरी’ फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग, निर्देशक का फूंका पुतला
avimuktesweranand
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ के लिए झूंसी पुलिस वाराणसी पहुंची

अभी की ख़बरें

5
बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड
maut
नोएडा में काम करते समय 18 वीं मंजिल से गिरी महिला श्रमिक, अस्पताल में मौत
up4
‘यादव जी की लव स्टोरी’ फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग, निर्देशक का फूंका पुतला
avimuktesweranand
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ के लिए झूंसी पुलिस वाराणसी पहुंची
ps mirjapur
ग्राहक बनकर ज्वैलरी दुकान आया युवक 40 हजार की अंगूठियां लेकर फरार
up4
लखीमपुर खीरी में दो सड़क हादसाें में एक छात्र समेत दाे लाेगाें की मौत, 16 घायल
sdk hadasa
बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
up2
जालाैन में दो माह पहले हुई थी 50 हजार की ठगी, पुलिस ने पीड़ित के खाते में पूरी रकम वापस करायी
up1
जिलाधिकारी जांच टीम के साथ पहुंचीं बीएसए कार्यालय
u2
उत्तराखंड में 153 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता साफ, सीएए के तहत प्रक्रिया पूरी