छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे

8 views

मुंबई। यात्रियों की सुविधा तथा होली पर्व के दौरान यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे विशेष किराए पर छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्या 09183/09184 मुंबई सेंट्रल–बनारस साप्ताहिक एसी स्पेशल (08 फेरे): ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल – बनारस स्पेशल हर बुधवार को 22:30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर शुक्रवार को 10:30 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन 04 मार्च से 25 मार्च 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09184 बनारस – मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर शुक्रवार को 14:30 बजे बनारस से प्रस्थान कर रविवार को 04:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 06 मार्च से 27 मार्च 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, आगरा इदगाह, टुंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई एवं भदोही स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर एवं एसी 3-टियर (इकोनॉमी) के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09189/09190 मुंबई सेंट्रल–कटिहार साप्ताहिक स्पेशल (12 फेरे): ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल – कटिहार स्पेशल हर शनिवार को 10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर सोमवार को 07:30 बजे कटिहार पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 फरवरी 2026 से 28 मार्च 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09190 कटिहार – मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर मंगलवार को 00:15 बजे कटिहार से प्रस्थान कर अगले दिन 18:40 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, भरूच, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया एवं नौगछिया स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09189 का सूरत स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09025/09026 वलसाड – दानापुर साप्ताहिक स्पेशल (12 फेरे): ट्रेन संख्या 09025 वलसाड – दानापुर स्पेशल हर सोमवार को 08:40 बजे वलसाड से प्रस्थान कर अगले दिन 12:00 बजे दानापुर पहुँचेगी। यह ट्रेन 23 फरवरी 2026 से 30 मार्च 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09026 दानापुर – वलसाड स्पेशल हर मंगलवार को 14:30 बजे दानापुर से प्रस्थान कर अगले दिन 21:30 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09111/09112 वडोदरा – गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल (10 फेरे): ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा – गोरखपुर स्पेशल हर सोमवार को 19:00 बजे वडोदरा से प्रस्थान कर अगले दिन 23:30 बजे गोरखपुर पहुँचेगी। यह ट्रेन 23 फरवरी 2026 से 23 मार्च 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर – वडोदरा स्पेशल हर बुधवार को 05:00 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर अगले दिन 08:35 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 फरवरी 2026 से 25 मार्च 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गोधरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टुंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09195/09196 वडोदरा – मऊ साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (12 फेरे): ट्रेन संख्या 09195 वडोदरा – मऊ स्पेशल हर शनिवार को 19:00 बजे वडोदरा से प्रस्थान कर अगले दिन 20:45 बजे मऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 फरवरी 2026 से 28 मार्च 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09196 मऊ – वडोदरा स्पेशल हर रविवार को 23:15 बजे मऊ से प्रस्थान कर मंगलवार को 00:45 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 फरवरी 2026 से 29 मार्च 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दाहोद, रतलाम, कोटा, बयाना, आगरा फोर्ट, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर एवं वाराणसी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09195 का गोधरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09343/09344 डॉ. अंबेडकर नगर –पटना साप्ताहिक स्पेशल (10 फेरे): ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर – पटना स्पेशल हर गुरुवार को 18:00 बजे डॉ. अंबेडकर नगर से प्रस्थान कर अगले दिन 18:30 बजे पटना पहुँचेगी। यह ट्रेन 26 फरवरी 2026 से 26 मार्च 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09344 पटना – डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल हर शुक्रवार को 21:30 बजे पटना से प्रस्थान कर अगले दिन 23:55 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 फरवरी 2026 से 27 मार्च 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मकसी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09183, 09189, 09025, 09111, 09195 एवं 09343 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू है। ट्रेनों के ठहराव एवं संरचना की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

अभी की ख़बरें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
ve
टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश
hermanprit cricket
हरमनप्रीत कौर बनीं महिला क्रिकेट की सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी
bisfot-238x300
पाकिस्तान के कराची में सिलेंडर विस्फोट से इमारत ढही, मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत
n1
नारकोटिक्स ब्यूरो ने मध्यप्रदेश के महू जिले में 48 किलो से ज्‍यादा मेथ जब्‍त की
girftari
महिला की हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
b1
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी 365 अंक टूटा