बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट में कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश, यात्री हिरासत में

110 views

वाराणसी, 22 सितंबर । बेंगलुरु से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1086 में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। पायलट ने इसे संभावित सुरक्षा खतरा मानते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचित किया और कॉकपिट का दरवाजा नहीं खोला। विमान के वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरते ही सीआईएसएफ ने संबंधित यात्री को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) आकाश पटेल ने मीडिया को बताया कि बेंगलुरु से शिवकुमार नामक एक युवक के नेतृत्व में कुल 9 यात्रियों का एक समूह धार्मिक दर्शन के उद्देश्य से वाराणसी आया था। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपित सहित सभी यात्री पहली बार हवाई यात्रा कर रहे थे। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह वॉशरूम का उपयोग करना चाहता था और गलती से वॉशरूम के बजाय कॉकपिट के पास स्थित कोड मशीन को समझ नहीं पाया। उसने अनजाने में बटन दबा दिया, जिससे कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास हुआ। हालांकि, कॉकपिट का दरवाजा नहीं खुला और स्थिति समय रहते नियंत्रण में आ गई।

पुलिस और सीआईएसएफ द्वारा अब तक की जांच में यात्रियों के पास या उनके सामान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। आरोपित से पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज