विक्की कौशल ने इशारों-इशारों में किया खुलासा, कैटरीना बनने वाली हैं मां

27 views

बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही अपने जीवन के सबसे खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करने वाले हैं। अभिनेत्री का मां बनने का वक्त नजदीक है और अब खुद विक्की कौशल ने इस खुशखबरी का इशारा देकर फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान विक्की कौशल ने पहली बार पिता बनने को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कीं। जब उनसे पूछा गया कि वह पिता बनने की किस बात का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, तो मुस्कुराते हुए अभिनेता ने कहा, “बस पिता बनने का ही।” उनके चेहरे की चमक और मुस्कान ने साफ कर दिया कि वह इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विक्की ने आगे कहा, “ये हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मैं बेहद उत्साहित हूं।” उन्होंने यह भी जोड़ा, “अब तो वक्त करीब है… बस उंगलियां क्रॉस की हैं।” अभिनेता ने हंसते हुए कहा, “मुझे लग रहा है कि अब तो मैं घर से बाहर निकलने वाला ही नहीं हूं।”

उनके इन बयानों से यह साफ है कि कौशल परिवार में जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर को लेकर बेहद खुश हैं और कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। तब से दोनों बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में गिने जाते हैं और अब उनके जीवन में एक नई शुरुआत की घड़ी करीब आ चुकी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज