वाराणसी: एसओजी —टू ने राजादरवाजा में छापेमारी कर 170 किग्रा अवैध पटाखा बरामद किया,हड़कम्प

97 views

आरोपित फुरकान गिरफ्तार,टीम ने गुप्त रेकी कर पुख्ता जानकारी जुटाई

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में गठित एसओजी-2 टीम ने दीपावली के पूर्व मंगलवार को चौक थाना क्षेत्र के राजादरवाजा में छापेमारी कर 170 किग्रा अवैध पटाखे के साथ दुकानदार को भी धर दबोचा। टीम की कार्रवाही से अवैध पटाखा का कारोबार करने वाले इलाकाई दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। सभी मौके से हटबढ़ गए।

गिरफ्तार आरोपित फुरकान पुत्र स्वर्गीय फारुख, निवासी राजादरवाजा अपने घर में ही पटाखों का भंडारण कर रखा था। गिरफ्तार फुरकान को शाम को चौक थाने में बरामद अवैध पटाखों के साथ मीडिया के सामने पेश किया गया।

एसओजी —2 टीम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राजादरवाजा में अवैध पटाखों के भण्डारण की जानकारी पर गुप्त रेकी कर पुख्ता जानकारी जुटाई गईं । इसके बाद सही समय पर छापेमारी की गई। बताया गया गया कि एसओजी-2 टीम निरंतर अवैध गतिविधियों, विशेषकर विस्फोटक एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही कर रही है । पुलिस उपायुक्त (अपराध) सरवणन टी. के नेतृत्व में यह सफलता मिली। आरोपित से पूछताछ के साथ ही उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज