आंगनबाड़ी बहनों को मिलेगा स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय : मुख्यमंत्री योगी

62 views

पीएम मोदी ने एमपी के धार से की स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान व राष्ट्रीय पोषण माह का आगाज़

लखनऊ, 17 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा पखवाड़ा के शुभारम्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत की 1 इस दौरान मुख्य्मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरण के साथ ही उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी। इस अभियान के तहत यूपी में 75 जनपदों में व्यापक स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत भी हुई, जिसमें महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए देशवासियों को संबोधित किया और कहा कि माताओं-बहनों और बेटियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में बच्चों को तिलक लगाकर अन्नप्रासन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई के साथ पोषाहार वितरित किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके साथ जुड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री का संदेश हमें प्रेरित करता है और हम इसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्ट फोन वितरण और मानदेय वृद्धि का ऐलान करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी बहनों की सेवाओं का सम्मान उनके मानदेय बढ़ाकर और स्मार्ट फोन देकर किया जाएगा। उनकी ट्रेनिंग और समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें।

यूपी में 75 जनपदों में 20,324 स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के 75 जनपदों में 20,324 स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत की, जहां रक्त, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, एनीमिया और टीबी की निशुल्क जांच होगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व देखभाल, बच्चों के टीकाकरण और जागरूकता पर केंद्रित है। 507 रक्तदान शिविर भी आयोजित होंगे, जिसमें युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। योगी ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की सराहना की और बताया कि यह 15 दिन का पखवाड़ा न केवल जांच, बल्कि निशुल्क उपचार का माध्यम बनेगा। चिकित्सा विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आरोग्य मंदिरों, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों को जोड़ा गया है।

यूपी के स्वास्थ्य में आया क्रांतिकारी परिवर्तन – योगी

योगी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में 41 नए मेडिकल कॉलेज बने, जिसमें अमेठी का हालिया उद्घाटन शामिल है, जो 70 साल में पहली बार हुआ। शिशु मृत्यु दर 45 से 37 और मातृ मृत्यु दर 141 पर आई। है। उन्होंने कहा कि ये आँकड़े हैं, जो दिखाते हैं कि हमारी दिशा सही है। उन्होंने कहा कि जब नीयत साफ़ हो, नीति स्पष्ट हो, तो परिणाम आने में देर नहीं लगती है। अगर हम 2015-16 की तुलना में 2019-21 के आँकड़े देखते हैं, अभी तक के आँकड़े और भी अच्छे आए हैं, जिसमें अगर हम लोग देखेंगे कि एनीमिया के स्तर पर 5.1फीसदी का सुधार हुआ है। स्टंटिंग में 6.6 फीसदी का सुधार हुआ है। अल्पवचन में 7.4 फीसदी का सुधार हुआ है और सूखापन में 0.6 फीसदी का सुधार इसमें हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी ने 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए पोषण मिशन और ट्यूबरक्लोसिस उन्मूलन अभियान शुरू किया। उन्होंने 224 बार रक्तदान करने वाले स्वयंसेवकों और निःक्षय मित्रों को सम्मानित किया। योगी ने कहा कि 15 दिन का यह अभियान विजयादशमी तक चलेगा। इसमें यूपी अग्रणी राज्य बनेगा। स्कूल मर्जर से आंगनबाड़ी केंद्रों को भवन देकर पोषण मिशन को मजबूत करेंगे। उन्होंने महिला कल्याण विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समय पर स्मार्ट फोन देने और मानदेय बढ़ाने का निर्देश दिया।

योगी ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में महिला स्वयं-सहायता समूहों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि 10 लाख ग्रामीण और 1 लाख नगरीय समूहों ने 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया।

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से योगी ने की राज्यस्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ का वितरण किया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। मातृत्व और बचपन के सम्मान का यह दृश्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। सीएम योगी ने बच्चों को गोद में लेकर दुलारा और उन्हें खिलौने भी गिफ्ट किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महाअभियान के दौरान सभी 75 जिलों के मेडिकल कॉलेजों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन शुरू किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से महिलाओं, बच्चों और परिवारों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच और उपचार की सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।

इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व प्रतिभा शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।————–

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज