हत्या में प्रयुक्त औजार लकड़ी के दो चैला बरामद
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाने की पुलिस टीम युवक की हत्या का खुलासा करते हुए मंगलवार को एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त औजार लकड़ी का दाे चैला बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में झूंसी थाना क्षेत्र के दौलतपुर बजहा गांव निवासी मुन्ना लाल उर्फ मुनमुन पुत्र स्वर्गीय लाल मणि, पप्पू बिन्द पुत्र स्वर्गीय लाल मणि, देसी बिन्द पुत्र स्वर्गीय लाल मणि, बबनी देवी पत्नी स्वर्गीय लालमणि है। पकड़े आरोपितों के खिलाफ झूंसी थाने में धारा-103(1), 238 बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
उल्लेखनीय है कि 16 फरवरी को झूंसी के दौलतपुर बजहा गांव निवासी राममूरत बिन्द ने सूचना दी गयी कि थी कि उपराेक्त आरोपित उसके पुत्र कुलदीप बिन्द की हत्या कर दी है। उक्त सूचना पर झूंसी पुलिस ने फॉरेन्सिक टीम के साथ तत्काल मौके पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और मंगलवार को हत्या के मामले में मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त आरोपितों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
