उत्तर प्रदेश सरकार के दावे से इतर नोएडा में बंद हुई 492 औद्योगिक इकाइयां

134 views

नोएडा। एक तरफ जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार यह दावा कर रही है कि उत्तर प्रदेश में देश-विदेश से जमकर निवेश हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। नोएडा में लगातार औद्योगिक कंपनियां बंद हो रही हैं। शासन ने जांच कराई तो सामने आया कि नोएडा में 492 औद्योगिक कंपनियां बंद हो चुकी हैं या अब क्रियाशील नहीं हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने नोएडा प्राधिकरण से जबाव मांगा है।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि वह अपने स्तर से जांच कराएगे। खास बात यह है कि बीते समय में प्राधिकरण के अधिकारी कंपनियों के बंद नहीं होने का दावा करते आ रहे थे। शहर के अलग-अलग हिस्सों में करीब 11 हजार औद्योगिक प्लॉट नोएडा प्राधिकरण की तरफ से आवंटित किए गए हैं। ये भूखंड फेज वन, टू, तीन, हौजरी कॉम्प्लेक्स, एनएसईजेड समेत अन्य स्थान पर हैं।

बीते सालों में जो औद्योगिक इकाइयां नोएडा में खुली थीं, वह धीरे-धीरे बंद होती जा रही हैं। कुछ महीने पहले शासन स्तर से नियुक्त एक एजेंसी ने नोएडा को लेकर जांच की। जांच में सामने आया कि यहां पर 492 औद्योगिक कंपनियां बंद हो चुकी हैं। एजेंसी के कर्मचारियों को मौके पर संबंधित इकाइयां संचालित होती नहीं मिलीं। शासन ने इस रिपोर्ट से नोएडा प्राधिकरण को अवगत कराते जुए जबाव मांगा है। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में शासन की तरफ से कराए गए निरीक्षण की रिपोर्ट रखकर औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों से जबाव मांगा। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि शासन स्तर की तरफ से कराई गई जांच में 492 औद्योगिक इकाइयां क्रियाशील नहीं मिली हैं। अब इनका दोबारा से निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज