लखनऊ: नहर के किनारे मिला गुमशुदा युवक का शव

100 views

लखनऊ, 30 दिसंबर । मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को नहर किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान गुमशुदा युवक के रूप में हुई है।

मोहनलालगंज थाना प्रभारी दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को थाना मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत मऊ नहर के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का परीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान जेल रोड, मऊ निवासी अलमास (20) के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने उसकी गुमशुदगी थाना में दर्ज करायी थी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर उपस्थित हुए। शव के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज