जौनपुर में देर शाम तक न्यायालय परिसर में पुलिसिया तलाशी, नहीं मिला कुछ खास

12 views

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से जिले में हड़कंप मच गया । न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी जिला जज और जनपद पुलिस के ऑफिशियल ई-मेल पर मिला। दीवानी न्यायालय के बगल जिलाधिकारी जौनपुर का आवास भी स्थित होने से स्थिति अधिक संवेदनशील हो गई। हालांकि देर शाम तक की चली जांच के बाद भी कुछ नहीं मिला और पुलिस बल तैनात है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मंगलवार को मेल के जरिये दीवानी न्यायालय और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की बात कही गई है। मेल आने के बाद सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट हो गया। जिला जज सुशील कुमार शशि ने इस संदर्भ में एक प्रशासकीय आदेश जारी किया है कि दीवानी न्यायालय परिसर को पूरी तरह खाली कराया गया और मौके पर छानबीन की गई। वहीं पुलिस लाइन में भी गहनता से जांच की गई।

अधिवक्ताओं और वादकारियों को निर्देश दिया है कि वे परिसर को सघन जांच के लिए तुरंत खाली कर दें। सभी न्यायिक अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि अधिवक्ताओं और वादकारियों की उपस्थिति में कोई प्रतिकूल आदेश न दिया जाए। दीवानी न्यायालय परिसर की सघन चेकिंग के लिए जनपद आजमगढ़ तीन बजे बम डिस्पोजल व डाग स्क्वाड की टीम पहुंची। तत्काल दीवानी न्यायालय परिसर की सघन चेकिंग बम डिस्पोजल स्क्वाड व डाग स्क्वाड के द्वारा शुरू कर दिया गया । स्क्वाड टीम में शामिल प्रशिक्षित डाग एलिना व हर्ब के द्वारा देर शाम तक न्यायालय परिसर के चप्पे चप्पे की जांच की गयी। लेकिन किसी प्रकार का कुछ संदेहजनक नहीं मिला। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

001
लखनऊ में ससुराल आए दामाद की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम विवाह से ससुर था नाराज
hc rajsthan
राजस्थान हाईकोर्ट में फिर से बम ब्लास्ट की मिली धमकी
01
युवक की हत्या मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार
1
जौनपुर में देर शाम तक न्यायालय परिसर में पुलिसिया तलाशी, नहीं मिला कुछ खास

अभी की ख़बरें

001
लखनऊ में ससुराल आए दामाद की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम विवाह से ससुर था नाराज
hc rajsthan
राजस्थान हाईकोर्ट में फिर से बम ब्लास्ट की मिली धमकी
01
युवक की हत्या मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार
1
जौनपुर में देर शाम तक न्यायालय परिसर में पुलिसिया तलाशी, नहीं मिला कुछ खास
Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा