बहन को मार डाला, पुलिस को अपहरण की कहानी बताने वाला भाई गिरफ्तार

10 views

उन्नाव,। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव से भाई बहन के रिश्ताें काे तार-तार करने की घटना प्रकाश में आई है। जिले के दही थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भाई ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित भाई ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बहन के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। लेकिन पुलिस की सख़्त पूछताछ में पूरा मामला उजागर हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है।

उक्त जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्हाेंने बताया 18 फरवरी को थाना दही क्षेत्र के तारगांव गांव निवासी रामनरेश ने अपनी बेटी के अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना के मुताबिक बेटी की विदाई कराने गया भाई अजय रात में अकेला घर लौटा और बताया कि रास्ते में दो अज्ञात लोगों ने ई-रिक्शा रोककर उसे कुछ खिला दिया और बहन को अगवा कर ले गए। पुलिस को शक होने पर जब आरोपित भाई से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपित ने बताया कि घरेलू विवाद और ईर्ष्या के चलते उसने अपनी बहन की शॉल से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जंगल में छिपा दिया ।

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर युवती का शव बरामद किया, पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त शॉल और ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। एसपी ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त शॉल और ई-रिक्शा बरामद किया गया है। मामले में अपहरण की धाराएं हटाकर हत्या की धारा बढ़ाई गई है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।” फिलहाल आरोपित भाई को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस वारदात ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। दही थाना पुलिस को चार घंटे के अंदर हत्या का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

अभी की ख़बरें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
ve
टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश
hermanprit cricket
हरमनप्रीत कौर बनीं महिला क्रिकेट की सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी
bisfot-238x300
पाकिस्तान के कराची में सिलेंडर विस्फोट से इमारत ढही, मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत
n1
नारकोटिक्स ब्यूरो ने मध्यप्रदेश के महू जिले में 48 किलो से ज्‍यादा मेथ जब्‍त की
girftari
महिला की हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
b1
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी 365 अंक टूटा