बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड

1 views

बागपत। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत के सूरजपुर महनवा गांव के पास रेप का विराेध करने पर हुई महिला की हत्या का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। मामले में एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में 150 लोगों से पूछताछ की गई गयी थी और 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखे गए। एसपी ने इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया था।

एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा डेढ़ सौ लोगों से पूछताछ करते हुए 100 से ज्यादा कैमरा देखे गए। महिला की हत्या मामले में पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। हत्या के बारे में 150 लोगों से पूछताछ हुई, सीसीटीवी कैमरों से भी मदद नहीं मिली। पुलिस टीम ने एक ब्लाइंड केस को खोला है। इसलिए टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जा रहा है।

11 फरवरी को मिला था शव

घटना बागपत जिले में 11 फरवरी को बागपत कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर महनवा गांव के पास हुई थी। सूरजपुर मानव गांव निवासी बाबूराम ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। इस घटना को लेकर कई दिन तक हंगामा चला और धरने प्रदर्शन हुए। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने मामले की गंभीरता को लेते हुए लापरवाही के आराेप में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। घटना के खुलासे में चार इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिस कर्मियों को लगाया था था। 11 दिन की कड़ी मेहनत के बाद बागपत पुलिस ने घटना में आरोपी को गिरफ्तार किया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

5
बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड
maut
नोएडा में काम करते समय 18 वीं मंजिल से गिरी महिला श्रमिक, अस्पताल में मौत
up4
‘यादव जी की लव स्टोरी’ फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग, निर्देशक का फूंका पुतला
avimuktesweranand
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ के लिए झूंसी पुलिस वाराणसी पहुंची

अभी की ख़बरें

5
बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड
maut
नोएडा में काम करते समय 18 वीं मंजिल से गिरी महिला श्रमिक, अस्पताल में मौत
up4
‘यादव जी की लव स्टोरी’ फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग, निर्देशक का फूंका पुतला
avimuktesweranand
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ के लिए झूंसी पुलिस वाराणसी पहुंची
ps mirjapur
ग्राहक बनकर ज्वैलरी दुकान आया युवक 40 हजार की अंगूठियां लेकर फरार
up4
लखीमपुर खीरी में दो सड़क हादसाें में एक छात्र समेत दाे लाेगाें की मौत, 16 घायल
sdk hadasa
बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
up2
जालाैन में दो माह पहले हुई थी 50 हजार की ठगी, पुलिस ने पीड़ित के खाते में पूरी रकम वापस करायी
up1
जिलाधिकारी जांच टीम के साथ पहुंचीं बीएसए कार्यालय
u2
उत्तराखंड में 153 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता साफ, सीएए के तहत प्रक्रिया पूरी